परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ दिया लिखित तहरीर, विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप….
रिपोर्ट: नौशाद मंसूरी
जौनपुर। जिले में बिजली से हो रही मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रही है।कुछ दिनों पहले ही जौनपुर के मछली शहर पड़ाव पर विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई तीन मौत का अभी ठंडा भी नही हुआ था की। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक नौजवान गरीब मजदूर की जान बिजली ने ले ली।
बताता जाता है की शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बकुची नेवादा थाना शाहगंज निवासी 24 वर्षीय राजकुमार पुत्र रमेश कुमार गौतम मजदूरी का काम करता है। त्योहारों के सीजन में उसे नगर के पुराना बाज़ार निवासी एक व्यक्ति द्वारा नगर में जगह जगह बोर्ड लगाने का काम मिला था, बीती रात लगभग दो बजे राजकुमार एक नए होटल का बोर्ड आज़मगढ़ रोड स्थित एक होटल के बाहर लगा रहा था।बोर्ड को सपोर्ट देने के लिए रस्सी बांधना था, आरोप है राजकुमार ने ठेकेदार से को चेताया था की खम्बे से बोर्ड को बांधना उचित नही है खतरा हो सकता है।
ठेकेदार ने जबरन खम्बे में बंधवाया बोर्ड

आरोप है बार बार मना करने के बाद भी ठेकेदार ने खम्बे में स्पोर्ट लेकर बोर्ड बांधने को कहा।और जैसे ही राजकुमार ने खम्बे में रस्सी के सहारे से खम्बे में स्पोर्ट लेना चाहा तो पहले से प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आगया और वही नीचे गिर तड़पने लगा।
मौके से फरार हुआ ठेकेदार

करंट लगने के बाद मौके पर मौजूद ठेकेदार वहां से फरार हो गया।आनन फानन में लोगों ने उपचार हेतू एक निजी नर्सिंग ले गए।जहां चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर से परिजनों में कोहराम, ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा
मजदूर राजकुमार की मौत की खबर सुनकर बुधवार की सुबह मामले की जानकारी पूरे नगर सहित आसपास तक पहुंच गई।आक्रोशित बकुची के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर जमकर हंगामा किया और कठोर कार्यवाई की मांग की।
परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ दिया तहरीर, विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
मृतक के भाई सन्तोष कुमार ने कोतवाली पुलिस को नामजद लिखित तहरीर देते हुए ठेकेदार राजकपूर उर्फ विक्की गुप्ता के खिलाफ तहरीर देते हुए कठोर कार्यवाई की मांग की।परिजनों ने तहरीर में विद्युत विभाग की लापरवाही की भी बात कही।
क्या बोले अधिशासी अभियंता
इस सम्बंध में एक्सईएन विद्युत विभाग शाहगंज ए. के. धर्मा ने कहा की मामला संज्ञान में मैं स्वयं घटनास्थल पर गया था।उन्होंने आगे कहा की डबल पोल पर बिना अनुमति और बिना बिजली शट डाउन के बोर्ड लगाया जा रहा था।अगर पहले से अनुमति लेते या जानकारी देते तो बिजली शट डाउन करा दिया जाता तो ऐसी घटना को बचाया जा सकता था।हमने जांच कमेटी का गठन कर दिया है।एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट आजायेगी फिलहाल पुलिस को तहरीर दे दिया गया है।
मुकदमा दर्ज कर की जा रही है कार्यवाई-सीओ
वही इस मामले में सीओ अजीत सिंह चौहान ने कहा की मृतक के भाई सन्तोष कुमार की तहरीर पर राजकपूर उर्फ विक्की के खिलाफ अभियोग दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।




