फूलपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत!

SHARE:

दवा लेते जाते समय हुई दुर्घटना….

आज़मगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनरा गांव के पास लखनऊ–बलिया मार्ग पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 60 वर्षीय अब्दुल्लाह पुत्र महबूब निवासी पेडरा, थाना सरायमीर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अब्दुल्लाह भोर करीब 4 बजे अपनी बाइक से फूलपुर स्थित डॉक्टर अखिलेश यादव के क्लिनिक पर दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान सूर्या ढाबा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड व मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

मृतक अब्दुल्लाह के तीन पुत्रियां और छह पुत्र हैं, जो सभी विवाहित हैं। वृद्ध अब्दुल्लाह घर पर ही रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment