PM के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2025 तक…..
आजमगढ़। 17 सितंबर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 से गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2025 तक का चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शशिकांत के नेतृत्व में किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रत्नेश विंद द्वारा रिबन को काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एम एल अग्रहरि तथा वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी आर बी वर्मा द्वारा शासन स्तर से संचालित स्त्रियों, किशोरियों तथा रोगियों के लिए समस्त स्वास्थ्य स्कीम का विस्तार पूर्वक उपस्थित जनसमूह के समक्ष संबोधन किया गया। तथा आम जनमानस से अपील की गई की शासन द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अपने नजदीकी किसी भी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं ।
अभियान में कुल 255 मरीजों का उपचार किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर अखिलेश कुमार, डॉक्टर प्रमोद यादव, ए आर ओ उमेश यादव, डॉक्टर मोहम्मद अजीम ,अरुण यादव दिलीप यादव, राम सज्जन यादव ,चीफ फार्मासिस्ट सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्सक समस्त स्वास्थ्य कर्मी एवं दूर-दूर से आए हुए क्षेत्रवासी नगर वासी मरिज एवं उनके गार्जियन उपस्थित थे ।भारतीय जनता पार्टी मंडल फूलपुर के समस्त पदाधिकारी तथा सहयोगी कार्यकर्ता भी पूरे मनोयोग के साथ उपस्थित रहे।




