वरिष्ठ अधिवक्ता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि….
आजमगढ़। फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अधिवक्ता घनश्याम तिवारी का शाहगंज में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, 55 वर्षीय अधिवक्ता घनश्याम तिवारी का 3 दिन पहले ही तबीयत ज्यादा खराब था जिन्हें हार्ट में कुछ दिक्कतें पेश आ रही थी इसको लेकर शाहगंज में उनका इलाज चल रहा था, जहां सोमवार को उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई,
फूलपुर तहसील में अधिवक्ता के रूप में 25 वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवा दे चुके स्वर्गीय वरिष्ठ अधिवक्ता के सम्मान मैं फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी व स्थानीय अधिवक्ता अधिवक्ता संघ फूलपुर व तहसील कर्मचारियों ने अधिवक्ता स्वर्गीय घनश्याम तिवारी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर, व तहसील परिसर में पहुंचे उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी. इस दुख की घड़ी में समस्त अधिवक्ताओं ने न्यायिक कर से विरत रह कर शोक मनाया।




