हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य फूड फेयर का भी आयोजन….
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में हर घर तिरंगा अभियान-2025 के तहत मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया जो विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य गेट से होते हुए शैक्षणिक भवन-एक एवं शैक्षणिक भवन-दो के साथ-साथ पूरे परिसर का चक्रमण करते हुए प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचकर समाप्त हुई। इस विशेष कार्यक्रम के संबंध में मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में चहुंओर तिरंगे की धूम रही। बहुत ही अ-विस्मरणीय और भव्य नजारा था, देशभक्ति का खुमार सभी के सर चढ़कर बोल रहा था। परिसर से लगे अगल-बगल के ग्रामवासी अचंभित थे, वे आपस में चर्चा करते नजर आए की 15 अगस्त तो अभी 3 दिन बाद है पूरे विश्व विद्यालय कैंपस में इतना तिरंगा क्यों फहरा रहा है? तो कुछ बुद्धिजीवी वर्ग एवं छात्र-छात्राएं ग्राम वासियों को यह समझाने में सफल रहे कि
इस तरह के आयोजन राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देश एवं कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। सभी ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों ने कंठमुख से इस भव्य आयोजन की प्रशंसा की। विश्वविद्यालय परिसर के प्राध्यापक, नॉन-टीचिंग स्टाफ एवं छात्र-छात्राए सभी देश-भक्ति के रंग में रंगे दिखे। आयोजन-समिति के संयोजक एवं सदस्य प्रो. प्रशांत राय डॉ. पंकज सर एवं डॉ. देवेंद्र पांडे कुलपति जी के पहुंचने के पूर्व कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में व्यस्त दिखे ,कहीं कोई कमी न रह जाए, क्योंकि मेहमान तिरंगा यात्रा को रवाना करने आ रहा था। कुलपति प्रो. संजीव कुमार जब कुल सचिव महोदय के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो छात्र-छात्राओं के गगनचुंबी नारे, भारत माता की जय, और वंदे मातरम से वातावरण गूंज उठा, एनसीसी और एनएसएस के कैडेट अपने दायित्वों का निर्वहन करते नजर आए अनुशासन में रहकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में वह पूरे जोश से लगे हुए थे जब विश्वविद्यालय के कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया तो छात्र यह गीत गुनगुनाते हुए आगे बढ़े, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा। इस गाने की बोल सुनकर विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव तथा कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्राध्यापकगण अपने को रोक नहीं सके और वह स्वयं तिरंगा यात्रा का लुफ्त उठाते नजर आए। छात्र-छात्राओं में उस समय जोश सातवें आसमान पर चला गया जब यात्रा का नेतृत्व खुद कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने करना शुरू किया। कुलसचिव कर्नल अंजनी कुमार मिश्रा भी अपने को छात्रों के साथ आबद्ध करते हुए भारत-माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम -2025 के तहत परिसर में एक फूड फेयर का आयोजन विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा इस उद्देश्य से किया गया कि भोज्य पदार्थ में देश का तड़का रहेगा, परंतु आधुनिक युग के छात्रों ने दाल, दलिया ,बेसन से बने उत्पादों के साथ-साथ चाऊमीन और बर्गर का स्टॉल लगा दिखा। हलांकि कुलपति महोदय ने बड़ा दिल दिखाते हुए छात्रों के प्रयास को न सिर्फ सारा अपितु बाटी-चोखा ,पोहा के साथ-साथ ब्रेड, टोस्ट ,चाऊमीन, बर्गर आदि का भी रसास्वादन कुल सचिव एवं प्राध्यापकों के साथ किया। बच्चों की खुशी उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गई जब विश्वविद्यालय के मुखिया ने उनके द्वारा बनाए गए भोजन को सराहा और चखा भी। कुलपति की उदारता एवं सहृदयता देखकर छात्र-छात्राएं अचंभित थी। सभी काफी खुश नजर आए। कार्यक्रम में विशिष्ट जनों के उपस्थिति रही उसमें आयोजन समिति के सदस्यों के साथ उप कुल सचिव केस लाल, डॉ. नितेश, डॉ. अग्रहरि, डॉ.प्रियंका, डॉ. निधि, डॉ.वैशाली, डा. परमानंद, डॉ. शिवेंद्र डॉ. ऋतंभरा, डॉ. त्रिशिका, डॉ. शुक्ला डा. शुभम राय आदि के साथ-साथ कुलपति के निजी सहायक भूपेंद्र पांडे एवं विपिन शर्मा तथा प्रियांशु की गरिमामयी उपस्थिति थी।
डॉ. प्रवेश कुमार सिंह




