बरसात के पानी के बहाव को लेकर हुई मारपीट की सुनवाई थाने पर न होने से, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार!

SHARE:

घर में घुस कर दबंगई का आरोप…..

आजमगढ़। थाने में नही हुई सुनवाई तब व्यथित एक युवक ने जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, एस पी कार्यालय से मिली कार्यवाई की सांत्वना। मिली जानकारी के अनुसार मामला फूलपुर कोतवाली के मियापुर के,पीड़ित संदीप यादव पुत्र रंगदीश यादव का है, उसने बताया कि बरसात के पानी के बहाव को लेकर हमारे पड़ोसी मुंशीलाल पुत्र रामदुलार, पन्नेलाल पुत्र रामदुलार, ममता पत्नी मुंशीलाल, मंगेश पुत्र पन्नेलाल, अभिषेक पुत्र मुंशीलाल, अपने दबंगई के चलते पानी को रोक रहे थे, तो हमारे घर के लोग विरोध किए तो कहा सुनी होने लगी इसके बाद वो लोग ईट पत्थर लाठी डंडे, से लैस होकर पीड़ित परिवार के दरवाजे पर आकर गाली गलौज और मारपीट करने लगे,

इस दौरान पीड़ित के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे जिससे घर में रखे गृहस्थी के सामान इधर उधर बिखर गए, पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने तीन हजार रुपए उठा ले जाने का भी आरोप लगाया है आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं, परेशान हाल पीड़ित ने आज एस पी कार्यालय पर पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है।।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment