हर घर तिरंगा को लेकर छात्र-छात्राएं शिक्षक भी तैयार….
फूलपुर, आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के उपलक्ष में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय पुराना मिर्च मंडी फूलपुर में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष राम अशीष बरनवाल, अधिशासी अधिकारी विक्रम कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी फूलपुर राजीव कुमार यादव विशेष रूप से सम्मिलित हुए,

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राम अशीष बरनवाल ने बच्चों में कला के माध्यम से देश प्रेम को प्रदर्शित किए जाने की सराहना की, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने हर घर तिरंगा की सफलता में विद्यालय के बच्चों द्वारा भागीदारी निभाने पर आभार प्रकट किया, इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीरामचंद्र एवं समस्त स्टाफ श्रीमती कल्याणी देवी श्रीमती सरला देवी श्रीमती यास्मीन कमर, श्रीमती जयंती देवी, श्रीमती सुमन चौहान, श्रीमती सरिता गुप्ता, श्रीमती उषा पाल, श्रीमती मंजू सोनकर, अजय कुमार यादव एवं श्रीमती कुमारी सोनी एवं बृजभानु प्रताप उपस्थित रहे।




