15 दिनों से जला ट्रांसफार्मर 30 घरों की आबादी अंधेरे में!

SHARE:

जले ट्रांसफार्मर के पास ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया…..

आजमगढ़। फूलपुर विद्युत उपकेंद्र पवई के ग्राम पंचायत दत्तापुर (चक मकसूदन) गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली की समस्या से लगभग 30 घरों की आबादी के लोग परेशान हैं। ट्रांसफार्मर जलने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घरों में लगे विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि लोग पानी भी नहीं भर पा रहे हैं। पिछले एक माह के अंदर लगभग छह ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। विद्युत उपभोक्ताओं ने इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी तक को अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने का दावा कर रही है। लेकिन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि कोई अधिकारी फोन उठाने तक राजी नहीं रहता है।

वही इस संबंध में अवर अभियंता दीपेश गुप्ता का कहना है कि मुझे इसकी जानकारी है। कल तक ट्रांसफार्मर लग जाएगा।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment