श्री अमरनाथ यात्रा गुरुवार से प्रारम्भ, सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम, पवित्र गुफा में प्राकृतिक निर्मित हिम शिवलिंग रूप में विराजमान हुए बाबा बर्फ़ानी!

SHARE:

पवित्र गुफा व प्राकृतिक निर्मित शिवलिंग के दर्शन को पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु श्री अमरनाथ यात्री…..

नई दिल्ली, जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2025 – 3 जुलाई से शुरू हो रही है और 9 अगस्त 2025 तक चलेगी। यह 38 दिनों की पवित्र तीर्थयात्रा है, जो हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है, जम्मू कश्मीर राज्य के वादियों में स्थित भगवान भोले शंकर की पवित्र अमरनाथ गुफा में में स्वनिर्मित प्राकृतिक विराजमान हिम शिवलिंग के दर्शन हेतु प्रत्येक वर्ष लाखों दर्शनार्थी बाबा अमरनाथ यात्री के रूप दर्शन प्राप्त करते हैं, कठिन चढ़ाईयों के लिए जानी जाने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियां और आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है जिसमें सबसे प्रमुख रूप से सुरक्षा व्यवस्था है, बीते दिनों पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के बाद इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में और खास कर पहलगाम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन यात्रा के लिए पंजीकरण 14 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की वेबसाइट

www.shriamarnathjishrine.com

पर किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 540 से अधिक अधिकृत बैंक शाखाओं (जैसे पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में उपलब्ध है।रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, मेडिकल सर्टिफिकेट (8 अप्रैल 2025 के बाद जारी)जो की जिला अस्पताल व उसके संबंध सूचीबद्ध अस्पतालों में अमरनाथ यात्रा के लिए अधिकृत डॉक्टरों द्वारा निशुल्क रूप से किया जाता है, जिसकी लिस्ट वेबसाइट पर देखी जा सकती है साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं। रजिस्ट्रेशन फीस की बात करें तो: लगभग 150-220 रुपये ऑनलाइन ऑफलाइन के रूप में लिया जाता है, ऑनलाइन श्री अमरनाथ यात्रा एप्लीकेशन देश के किसी भी जिले शहर से किया जा सकता है, लेकिन ऑफलाइन यात्रा एप्लीकेशन के लिए जम्मू से ही मात्रा किया जा सकता है, स्वास्थ्य और शारीरिक तैयारी की बात करें तो: श्री अमरनाथ पवित्र गुफा यात्रा समुद्र तल से लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर है, इसलिए शारीरिक फिटनेस बेहद जरूरी है, यात्रा से 2-3 हफ्ते पहले रोजाना 5-10 किमी पैदल चलने, प्राणायाम (कपालभाति, अनुलोम-विलोम), और योग का अभ्यास करें, यात्रा के दौरान वादियों और ऊंची पर्वतीय चोटियों से ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण हाइपोथर्मिया और ऊंचाई की बीमारी से बचने के लिए पहले से तैयारी करें।13 साल से कम उम्र के बच्चे, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, और 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा नहीं कर सकतीं, इस तरह के लोगों पर यात्रा पर पूरी तरीके से प्रतिबंध है,

श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान आवश्यक सामान: गर्म कपड़े, वाटरप्रूफ जूते, रेनकोट, छाता, प्राथमिक चिकित्सा किट, टॉर्च, पावर बैंक, ड्राई फ्रूट्स, एनर्जी बार्स, और पानी।आधार कार्ड, यात्रा परमिट, RFID कार्ड (सुरक्षा और ट्रैकिंग के लिए अनिवार्य), और मेडिकल सर्टिफिकेट की कॉपी साथ रखें।यात्रा मार्ग:पहलगाम मार्ग: 48 किमी लंबा, 3-5 दिन में पूरा होता है हालांकि हेलीकॉप्टर घोड़े खच्चर से यात्रा करने पर यह यात्रा एक से दो दिन में ही पूरी हो सकती है, पहलगाम यह मार्ग अपेक्षाकृत आसान है और चंदनवाड़ी, शेषनाग, पंचतरणी जैसे पड़ावों से होकर गुजरता है।बालटाल मार्ग: 14 किमी लंबा, खड़ी चढ़ाई वाला, हेलीकॉप्टर से एक दिन पैदल वह घोड़ी खच्चर से 1-2 दिन में पूरा होता है। यह मार्ग कठिन है और डोमेल, बरारी, संगम जैसे पड़ावों से होकर जाता है। यात्रा में सुरक्षा और सुविधा की बात करें तो: जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसमें 70,000 जवानों की तैनाती और AI-आधारित निगरानी शामिल है।चिकित्सा सुविधाएं हर 2 किमी पर उपलब्ध हैं। टेलीकॉम सेवाएं (BSNL, Jio, Airtel) यात्रा मार्ग पर बेहतर की गई हैं।ठहरने के लिए निर्धारित शुल्क पर पहलगाम, शेषनाग झील बालटाल के पास यह सुविधा उपलब्ध है हालांकि जम्मू , पहलगाम मैं होटल, बेस कैंप धर्मशाला सुविधा भी उपलब्ध है भोजन (लंगर), और स्वच्छता के लिए विशेष व्यवस्थाएं हैं,

आध्यात्मिक और मानसिक तैयारी अवश्य करें :“ॐ नमः शिवाय” जैसे मंत्रों का जाप और ध्यान करें।सकारात्मक सोच और धैर्य बनाए रखें, क्योंकि मौसम अप्रत्याशित हो सकता है, यात्रा के दौरान मौसम कभी भी अपना रूप बदल सकता है इसके लिए मौसम की जानकारी और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, जहां तक संभव हो सके समूह में यात्रा करें।

श्री अमरनाथ यात्रा का महत्व: अमरनाथ यात्रा भगवान शिव के प्रति भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। मान्यता है कि इस गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक बल्कि शारीरिक और मानसिक दृढ़ता की भी परीक्षा है। यात्रा शुरू होने से पहले सभी दस्तावेज और स्वास्थ्य की जांच पूरी कर लें। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुभकामनाएं! हर हर महादेव!

नोट: और अधिक जानकारी हेतू श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com पर जाएं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment