आजमगढ़ – सुहेलदेव वि. वि.में युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट व स्मार्टफोन का हुआ वितरण!

SHARE:

तकनीकी ज्ञान वह ऑनलाइन शिक्षा के लिए स्मार्टफोन छात्रों के लिए वरदान………कुलपति प्रो. संजीव कुमार  

आजमगढ़ । म.सु.दे.वि0वि0 आजमगढ़ के प्रशासनिक भवन सभागार में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्यनरत युवाओं के प्रौद्योगिकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट स्मार्टफोन वितरण का आयोजन किया गया, स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम कि अध्यक्षता कुलपति प्रो0 संजीव कुमार ,मुख्य अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्र ,विशिष्ट अतिथि ब्लॉक जहानागंज ब्लॉक प्रमुख रमेश कुमार कनौजिया तथा कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद की गरिमामई उपस्थिति में लगभग 18 छात्र-छात्राओं को वि0वि0 परिसर में टैबलेट एवं स्मार्टफोन का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में सबसे पहले युवा आते हैं , उनका मानना है कि छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी क्षेत्र में सशक्त बनाने का सतत प्रयास किया जाना चाहिए । उत्तर प्रदेश के युवा न सिर्फ इससे लाभान्वित हो रहे हैं अपितु विश्व फलक पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने आंशिक संबोधन में सर्वप्रथम आए हुए आगंतुकजन के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं सभी विद्तजन.अधिकारी एवं कर्मचारीगण से कहा कि विज्ञान मानव के समान है यदि उसका उपयोग हम सकारात्मक तरीके से करें तो वह वरदान हो जाता है। वर्तमान परिवेश में नई पीढ़ी मानव कल्याण के लिए विज्ञान के सहारे कई अच्छे कार्य किए यह सकारात्मक पहलू है । परंतु विश्व में कई मोर्चे पर कुछ देश अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए मानवता को भी चुनौती चुनौती दे रहे हैं जो पीड़ा दायक है। जहां तक अपने प्रदेश का प्रश्न है हाल ही में उत्तर प्रदेश का एक लाडला शुभांशु शुक्ला जो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से अध्ययन करके गगनयान कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष की यात्रा कर रहा है। यह सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए नहीं अपितु पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्टफोन व टेबलेट वितरित कर गरीब व असहाय छात्र-छात्राओं के लिए बराबरी का अवसर प्रदान किया है। यह ध्यान रखें की विज्ञान का सदुपयोग करें तो वह वरदान साबित हो जाता है तथा दुरुपयोग करें तो अभिशाप के साथ-साथ जीवन तबाह कर देता है। युवा पीढ़ी जितना हो सके अपनी ऊर्जा मानवता की रक्षा में खर्च करें ।

विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार कनौजिया ने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने का नई पीढ़ी से अनुरोध किया।

मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी के क्षेत्र में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए टेबलेट एवं स्मार्टफोन का वितरण का आयोजन महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में किया गया, जिसमें आयोजन में आमंत्रित करने के लिए कुलपति व आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने आए हुए अतिथियों व उपस्थित विशिष्ट जनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टैबलेट प्राप्त करने की बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में जिन लोगों की गरिमामई उपस्थिति रही ,उसमें सहायक कुलसचिव डॉ. महेश श्रीवास्तव ,प्राध्यापक गण धीरज,अंकुर ,मनोज ,प्रदीप, सदाबृक्ष पांडे, कुलपति के निजी सहायक विपिन शर्मा, नोडल अधिकारी संजय कुमार, के साथ-साथ भारी संख्या में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment