पांच दिवसीय योगाभ्यास का समापन, आयोजित हुआ योगाचार्य का विदाई समारोह!

SHARE:

करो योग रहो निरोग….

फूलपुर, आजमगढ़। आज के परिवेश में प्रत्येक व्यक्ति की बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और रहन-सहन के चलते अनेको अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में योग ही एकमात्र ऐसा साधन है, जिसके माध्यम से हम निरोग और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं, यह बातें योग शिक्षक सतीश अनुपम आर्य ने अपने विदाई समारोह के दौरान कहीं,

मालूम हो कि पांच दिवसीय एक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन विश्राम घाट गढ़वा फूलपुर में किया गया था जिसमें पहुंचकर सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया, योग शिविर में योग से जुड़ी संपूर्ण जानकारी एवं अभ्यास कराया गया जिसमें प्रमुख रूप से थायराइड डायबिटीज जोड़ों का दर्द और मानसिक तनाव के संबंध में लोगों को योग के साथ एक्यूप्रेशर पॉइंट से भी अवगत कराया गया,

12 जून से 17 जून 2025 तक चले इस विशेष योग शिविर में सामिल सभी सज्जनों एवं मातृशक्ति महिलाओं अपने-अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने वह स्वस्थ जीवन जीने के गुण से अवगत कराया गया,

वाराणसी से चलकर आए योगाचार्य सतीश अनुपम आर्य देखरेख में चल रही योग शिविर के समापन के बाद मंगलवार को फूलपुर नगर पंचायत कार्यालय में उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां उन्हें माल्यार्पण करते हुए लोगों ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में उनके सहयोग का आभार प्रकट किया,

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राम अशीष बरनवाल कहां की स्वस्थ जीवन शैली मानव जीवन की पहली पूंजी है इसके संरक्षण से ही हम भविष्य में और सभी कार्य कर पाएंगे, इस अवसर पर रफीक फूलपुरी ने शेरो शायरी के माध्यम से योगाचार्य का आभार प्रकट किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजीव बरनवाल, अमरनाथ गुड्डू सामाजिक, मनोज गुप्ता, शिवम जायसवाल, सुरेश मौर्य, बाबूराम प्रधान, सिकंदर यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment