मिष्ठान बिक्रेता से हुए विवाद में मारपीट से दो सगे भाई घायल, छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत!

SHARE:

मिष्ठान भंडार की दुकानदार की पत्नी को बाइक से धक्का लगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, सगे दोनों भाई घायल छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत….

मेहनगर, आजमगढ़। मिष्ठान विक्रेता के साथ हुई मारपीट के बाद स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेनुपुर गांव निवासी अमित उर्फ सोनू उम्र 23 पुत्र बिजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत, घायल दूसरे भाई संगम सिंह 32 वर्ष का भी पीजीआई में चल रहा इलाज। मालूम हो कि रविवार को समय करीब 9 बजे दोनों भाई बाइक से मेहनगर जिगनी मार्ग पर पहुचे । जिगनी बाजार में रविंदर यादव मिष्ठान भंडार की दुकान चलाते है, बाहर इनकी पत्नी खड़ी थी उसी समय दोनो भाई बाइक से पहुचे ओर उनकी पत्नी को धक्का मार दिया। दुकान में रविंदर यादव व उनके दोनों बेटे भी थे इसी बात को लेकर दोनों पक्षो में कहा सुनी के साथ मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमे दोनों भाइयों को चोटे आने के बाद कुछ लोग पीजीआई चक्रपानपुर ले गए जहाँ इलाज के दौरान सोमवार की शाम 4 बजे के करीब अमित उर्फ सोनू मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार व गांव में मातम छा गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर विधिक कार्यवाही में जुटी है। इस बाबत एसएचओ अनुराग कुमार का कहना है जिगनी बाजार में जो घटना बताई जा रही उसमें गली गलौज व मारपीट मामूली तौर पर हुआ था जिसे लोगो हटा दिये था दुबारा घटना तरवा थाना क्षेत्र के भरथीपुर में गांव हुई थी। मृतक का मामा ज्ञानेन्द्र सिंह के तहरीर पर  मुकदमा दर्ज विधिक कार्यवाही में जुटी है।

मृतक सोनू की फाइल फोटो
मृतक सोनू की फाइल फोटो

मृतक के मामा ज्ञानेन्द्र सिंह का आरोप है कि मिष्ठान दुकानदार मीठा व पानी को लेकर हुए विवाद में दोनों सगे भाइयों को लोहे के रॉड व लकड़ी से मारा था जो इलाज के दौरान मौत हुई है। दोनों भाइयों पर पहले से ही पिता का साया उठ गया था, अब इस घटना ने पूरे परिवार को उजाड़ सा दिया है.

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment