प्यार- शादी- हनीमून फिर राजा रघुवंशी की हत्या? मेघालय की घटना के बाद 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी मिली गाजीपुर में!

SHARE:

क्या सोनम बेवफा ने ही कराई राजा रघुवंशी की हत्या….

रिपोर्ट.. मनोज गुप्ता

गाजीपुर। मेघालय हनीमून मनाने गए रघुवंशी कपल के चर्चित मामले में राजा रघुवंशी की हत्या फिर 17 दिन तक लापता रहने के बाद, सोनम रघुवंशी की 8 जून 2025 की देर रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में काशी ढाबे पर मिलन एक बहुत बड़े साजिश की तरफ इशारा कर रहा है, हालांकि इस साजिश के पीछे कौन है अभी इस पर पूरी तरीके से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन शक की सी बार-बार सोनम रघुवंशी के ऊपर आकर अटक जा रही है, सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में संदेह के घेरे में तब आईं, जब मेघालय पुलिस ने उनकी गतिविधियों और साजिश में उनकी भूमिका का खुलासा किया। यह मामला तब शुरू हुआ जब राजा और सोनम, जो 11 मई 2025 को शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय गए थे, 23 मई को शिलांग के नोंग्रीट गांव के पास लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव वेई सॉडोंग फॉल्स के पास एक खाई में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जाँच के शुरुआत में सोनम भी लापता थीं, जिससे उनके परिवार और पुलिस को उनकी सुरक्षा की चिंता थी। लेकिन जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिसमें प्रेम संबंध और साजिश: पुलिस की जांच में पता चला कि सोनम का इंदौर के राज कुशवाहा नामक व्यक्ति से पूर्व से ही प्रेम संबंध था। माना जा रहा है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची,

सोनम ने ही बनाई थी हनीमून की योजना: जांच में यह भी पता चला है कि सोनम ने ही हनीमून के लिए मेघालय की टिकट और होटल बुकिंग की थी, जिसे पुलिस ने साजिश का हिस्सा माना। इस योजना को हत्या को प्राकृतिक दुर्घटना जैसा दिखाने के लिए बनाया गया था।

इस रहस्यमई घटना में टूरिस्ट गाइड व अन्य की गवाही: एक टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को बताया कि जिस दिन दंपति लापता हुआ, उनके साथ तीन अन्य युवक भी थे। इस गवाही ने जांच को नया मोड़ दिया और सोनम की संलिप्तता पर संदेह बढ़ा।

गाजीपुर में मिली सोनम: 17 दिन तक लापता रहने के बाद, सोनम 8 जून 2025 की देर रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में काशी ढाबे पर मिलीं। ढाबा मालिक साहिल यादव ने बताया कि सोनम बदहवास हालत में थीं और उन्होंने अपने भाई से फोन पर बात की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। सोनम ने दबाव में आकर सरेंडर किया।साक्ष्य और गिरफ्तारी: पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुआ दाव (मैचेट), राजा का मोबाइल, और सोनम की शर्ट व स्मार्टवॉच बरामद की। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स से पता चला कि सोनम राज कुशवाहा के संपर्क में थीं। इसके आधार पर पुलिस ने सोनम सहित चार अन्य आरोपियों (आकाश राजपूत, विशाल चौहान, और राज कुशवाहा) को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।सोनम का बयान: सोनम ने दावा किया कि उनकी किडनैपिंग हुई थी और राजा की हत्या अज्ञात लोगों ने की। हालांकि, पुलिस इस दावे को साजिश का हिस्सा मान रही है, क्योंकि उनके कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य सबूत उनकी संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं,

सोनम रघुवंशी की तलाश में कई दिनों से उत्तर प्रदेश की पुलिस मेघालय व मध्य प्रदेश की पुलिस के संपर्क के साथ मऊ, आजमगढ़ और गाज़ीपुर में सक्रिय हुई थी इससे हिसाब जाहिर है कि सोनम रघुवंशी का लोकेशन उत्तर प्रदेश किन्हीं जिलों के इर्द-गिर्द रहा

सोनम के परिवार, खासकर उनके पिता, का कहना है कि वह निर्दोष है और मेघालय पुलिस ने सबूतों को तोड़-मरोड़कर पेश किया। लेकिन मेघालय पुलिस की डीजीपी आई. नोंगरंग और अन्य अधिकारियों ने दावा किया कि सोनम इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड थीं। इस तरह, टूरिस्ट गाइड की गवाही, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स, और उनकी गाजीपुर में उपस्थिति ने सोनम को संदेह के घेरे में लाकर उनकी गिरफ्तारी का कारण बना। जांच अभी भी जारी है, और पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आए।

वहीं सोमवार देर शाम तक गाजीपुर में सोनम रघुवंशी का मेडिकल टेस्ट करवाया गया, जबकि मेघालय पुलिस पहले से ही तीनो आरोपियों को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार है, सोनम रघुवंशी की हरकतें जिस तरह से सीसीटीवी में कैद है, वह घटना वाले दिन मानसिक रूप से काफी परेशान दिख रही थी, जानकारों की माने तो यह स्थिति तब होती है जब व्यक्ति के दिमाग में एक साथ कई प्लान चलते हैं, फिलहाल अभी तक जितने भी साक्ष्य या सुबूत मिले हैं सब सौरभ रघुवंशी की तरफ इशारा करते दिख रहे हैं।

मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने ट्वीट किया  उन्होंने कहा कि राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।

The Chief Minister of Meghalaya, Shri Conrad Sangma 

साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि मेघालय राज्य को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन सच्चाई सबके सामने आ गई 

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment