डीजे के चक्कर में बवाल……
ZFM TIMES
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा में देर रात्रि एक मांगलिक कार्यक्रम में बज रहे डीजे पर गाना बदलने को लेकर दो राजभर परिवारों में विवाद शुरू हो गया। धीरे धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी डंडे व ईट पत्थर चलने गले घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह अपने हमराहियों संग मौके पर पहुंचे जहां दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया तभी अंधेरे में किसी ने पुलिस टीम पर पथराव कर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें अन्य पुलिस कर्मियों संग थाना इंचार्ज के सर में गंभीर चोटें आई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एसएचओ राजीव कुमार जिले के नामचीन हॉस्पिटल लाइफ लाइन में भर्ती है जिनके सर पर 24 टांके लगाए गए है जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है ।
बताते चलें कि 3 दिन पूर्व बर्रा गांव में एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने गाने को लेकर विवाद हो गया था तभी जौनपुर जनपद के आनापुर चकवा बाजार से आ रही इनोवा कार पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया ।जिसकी सूचना मिलने पर डायल 112 एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों ने पुलिस का जमकर विरोध करते हुए पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया था। जिसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए । जिसकी जानकारी मिलते ही लालगंज सीओ भूपेश पाण्डेय की नेतृत्व में भारी पुलिस बल ग्राम बर्रा पहुंच कर करीब 50 ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया था। जिससे पूरे गांव में पुलिस टीम के खिलाफ माहौल गर्म था मौके पर कई थाने की फोर्स मौजूद है।







