जल्दी विद्युत व्यवस्था में उत्पन्न हो रही दुश्वारियां से नगर वासियों को मिलेगी राहत……
आजमगढ़। फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु फूलपुर नगर पंचायत के समस्त सभासदों की मांग को स्वीकृत कराते हुए अवर अभियंता सुदनीपुर 33/11 देवेंद्र सिंह ने एक विद्युत परिवर्तन उपकरण 05 एम वी ए का ट्रांसफार्मर स्थापित कार्य प्रारंभ कर दिया, मालूम हो कि नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालन हेतु विद्युत उपकेंद्र सुदनीपुर 33/11 में अतिरिक्त एक ट्रांसफार्मर की आवश्यकता थी जिसके मांग की दृष्टिगत फूलपुर नगर पंचायत के सभासदों ने अवर अभियंता देवेंद्र सिंह( जेई )को अवगत कराया था, सभासदों की मांग को गंभीरता से लेते हुए अवर अभियंता देवेंद्र सिंह ने इस कार्य को पूर्ण करने के लिए दिन-रात एक कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप जल्द ही यह ट्रांसफार्मर स्थापित होते हुए पूर्ण रूप से कार्य करने लगेगा।
इसी कड़ी में सभासदों ने फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में लगे जर्जर तारों और कई चिन्हित स्थानों पर ट्रांसफार्मर बदलाव, और नए ट्रांसफार्मर स्थापना हेतु जी और अभियंता को अवगत कराया, इस संबंध में भी इस समस्या से जल्द निजात के लिए अवर अभियंता देवेंद्र सिंह ने सभासदों को भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंकज प्रजापति टेक्नीशियन, आबिद, जितेंद्र, राहुल, इंद्रेश, राजकुमार, राजेश सहित सभासद आबिद, मोहम्मद रिजवान, ओमकार गुप्ता, इफ्तिखार अहमद, मनोज गुप्ता, रफीक फूलपुरी, आशीष मद्धेशिया, सुरेश सोनकर बॉडी, अनिल सोनकर सहित आदि प्रमुख लोग रहे.




